भोपाल में रेसीडेंसियल बिल्डिंग में आग, हड़कंप:भारत माता चौराहा के पास चौथे फ्लोर पर आग लगी; दमकलों ने काबू पाया

भोपाल के भारत माता चौराहा स्थित एक बिल्डिंग के चौथे फ्लोर पर आग लग गई। घटना बुधवार शाम 4.30 बजे की है। तीन फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। आग से हड़कंप मच गया। बिल्डिंग के फ्लेट्स से लोग बाहर निकलकर सड़क पर आ गए। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। चौराहे के पास ही रेसीडेंसिल बिल्डिंग है। तीन मंजिल पर फ्लेट्स हैं। वहीं, चौथे पर स्टोर नुमा रूम बना है। जहां पर घरेलू जैसे- कूलर, फर्नीचर आदि सामान रखा था। इसी रूम में बुधवार की शाम को आग लग गई। लकड़ी का सामान होने की वजह से आग की लपटें काफी ऊपर तक उठ गई। वहीं, धुआं दो किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। तुरंत फायर स्टेशन पर सूचना दी गई। आगजनी की 2 तस्वीरें… आग लगने की वजह पता नहीं चली
आग लगने की जानकारी मिलते ही माता मंदिर, पुल बोगदा और फतेहगढ़ फायर स्टेशन से दमकलें मौके पर पहुंची। इसके बाद चौथे फ्लोर पर लगी आग को काबू में पाया। फायर फाइटर अभिषेक मेवावत, मंजर अली, अजय यादव आदि फायरकर्मियों ने ऊपर तक पाइप ले जाकर आग बुझाई। उन्होंने बताया कि चौथे फ्लोर पर स्टोर रूम था। इसमें लोगों ने अपना सामान रखा हुआ था। इसी में आग लगी थी। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका। 20 मिनट में ही आग पर काबू पा लिया था। कई किमी दूर से दिखा धुआं
बिल्डिंग की आग का धुआं कई किलोमीटर दूर से भी दिखाई दे रहा था। इसके चलते चौराहे पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ भी इकट्‌ठा हो गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *