सिरपुर महोत्सव में 3 दिन होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम:गुलाबी नगरी की महानदी के तट पर शास्त्रीय, सूफी संगीत और लोक कलाओं की बिखेरेंगी छंटा

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले की ऐतिहासिक नगरी सिरपुर में 1, 2 और 3 फरवरी को तीन दिवसीय सिरपुर महोत्सव आयोजित किया जाएगा। महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन में छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं के साथ देश की शास्त्रीय, सूफी और आधुनिक संगीत विधाओं की आकर्षक प्रस्तुतियां होंगी। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर प्रसिद्ध लोक-भक्ति गायक बाबा हंसराज रघुवंशी अपनी बैंड टीम के साथ प्रस्तुति देंगे। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रशासनिक टीम के साथ स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी है। प्रथम दिवस 1 फरवरी : लोक कला और शास्त्रीय प्रस्तुतियां पहले दिन दोपहर 12 बजे कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। फुलझरिया कर्मा पार्टी, बिलासपुर कर्मा नृत्य प्रस्तुत करेगी। दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक छत्तीसगढ़ी लोक कला मंच, राजनांदगांव की प्रस्तुति होगी। दोपहर 2:30 से 3:30 बजे तक सिरपुर महोत्सव 2026 का उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन के बाद इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के कलाकार कत्थक और लोक नृत्य प्रस्तुत करेंगे। शाम को ध्रुपद, सितार वादन, तथागत नाटक, ओडिसी नृत्य और भरथरी की प्रस्तुति होगी। शाम 5 से रात 7 बजे तक सुनील तिवारी लोक कला मंच, रायपुर का रंग-झांझर कार्यक्रम होगा। रात 7 से 10 बजे तक बाबा हंसराज रघुवंशी और उनकी बैंड टीम की विशेष प्रस्तुति महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेगी। द्वितीय दिवस 2 फरवरी : इंडियन आइडल फेम कलाकारों की प्रस्तुति दूसरे दिन शाम 4 से 4:40 बजे तक क्लासिकल वोकल, इंस्ट्रूमेंटल म्यूजिक, तबला वादन और सुगम संगीत की प्रस्तुतियां होंगी। इसके बाद सूफी स्पिरिचुअल म्यूजिक, कबीर संगीत संध्या, थेरीगाथा नाट्य और भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। शाम 5:30 से 7 बजे तक पुष्पा साहू, भिलाई की नवा किस्मत लोक कला मंच प्रस्तुति होगी। रात 7 से 10 बजे तक इंडियन आइडल फेम नितिन कुमार, नचिकेत लेले और वैशाली रायकवार अपनी गायन प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। तृतीय दिवस 3 फरवरी : लोक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम समापन दिवस पर दोपहर 2 बजे से कत्थक, ओडिसी, पंथी नृत्य, बस्तरिहा नाच, डंडा नृत्य और छत्तीसगढ़ी लोक प्रस्तुतियां होंगी। शाम 4:30 से 5:30 बजे तक समापन समारोह आयोजित होगा। इसके बाद लोक साधना की प्रस्तुति दी जाएगी। रात 7 से 10 बजे तक प्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर और बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मीत ब्रदर्स की विशेष प्रस्तुति के साथ सिरपुर महोत्सव 2026 का भव्य समापन होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *