देशभर में UGC (यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन) के नए नियमों पर चल रही बहस के बीच पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बड़ी बात कही है। उन्होंने जातिगत भेदभाव को दरकिनार कर ‘एक भारत, एक भारतीय’ का नारा दिया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने यह बात मुंबई (महाराष्ट्र) स्थित बागेश्वर सनातन मठ में श्री सत्यनारायण कथा के दौरान कही। उन्होंने UGC कानून पर अपनी पहली प्रतिक्रिया देते हुए समानता पर जोर दिया। धीरेंद्र शास्त्री बोले- हम भारतीयों को बांटा न जाए, जोड़ा जाए
बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- वर्तमान में एक विषय बहुत चल रहा है- UGC, असमानता भारत में नहीं होनी चाहिए, भारत में समानता ही होनी चाहिए। हम सब एक हैं। भारत में न कोई अगड़ा हो, न कोई पिछड़ा हो। ‘हम सब हिंदू एक हैं’ का नारा तीन बार दोहराया
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने ‘हम सब हिंदू एक हैं’ का नारा तीन बार दोहराया। उन्होंने एकता के महत्व को बताते हुए कहा कि इसी मकसद से मैंने सभी समाज की बेटियों के विवाह (सामूहिक विवाह) आयोजित किए हैं, जिसमें ब्राह्मण, क्षत्रिय, वैश्य और सेवक सभी शामिल हैं। धीरेंद्र शास्त्री ने स्पष्ट किया कि जिस मंडप में पंडित की बेटी का विवाह होगा, उसी मंडप में क्षत्रिय और वैश्य की बेटी का भी विवाह होगा। यह दर्शाता है कि कोई बड़ा-छोटा नहीं है। रीवा में खून से पत्र लिखकर UGC कानून का विरोध UGC के नए Equity Rule के खिलाफ विरोध की शुरुआत हो चुकी है। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के प्रदेश सचिव सतीश चौबे और श्रावण सेना के जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा, मुकेश पांडे, प्रकाश मिश्रा और संदीप तिवारी ने अपने खून से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर इस कानून को तुरंत वापस लेने की मांग की है। पढ़ें पूरी खबर… गुना में भी सवर्ण समाज ने किया कानून का विरोध
UGC के नोटिफिकेशन के खिलाफ शहर में नागरिकों ने प्रदर्शन किया। इसमें कई समाजों के लोग शामिल हुए। उनका कहना है कि इस नोटिफिकेशन को तत्काल वापस लिया जाना चाहिए। यह सवर्ण समाज के खिलाफ है। सरकार ने वोट तो सभी सवर्ण समाज से लिए, लेकिन अब उन्हें ही अपराधी घोषित कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर…


