दीवार ढहने से मकान मालिक और मजदूर की मौत:पुराना कच्चा मकान गिराते समय हुआ हादसा, मलबे में दबे थे दोनों

सदर थाना क्षेत्र के आसेला रोत फला में एक कच्चे मकान की दीवार को गिराते समय अचानक ढह गई। मकान मालिक ओर मजदूर नीचे दब गए। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दोनों को बाहर निकाला। गंभीर हालत में डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। वहीं, पुलिस घटना को लेकर जांच कर रही है। सदर थाना एएसआई पोपटलाल ने बताया मनीष रोत निवासी आसेला रोत फला की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इसमें बताया की गांव में उसके पुराने कच्चे घर को गिराने का काम चल रहा था। उसके पिता कांतिलाल रोत (60) कच्चे घर की दीवार गिराने का काम करवा रहे थे। मजदूर गौतमलाल (50) पुत्र धुला रोत निवासी आसेला एक दीवार को नीचे से खोदकर गिराने में लगा था। इस दौरान 15 फीट ऊंची मिट्टी की दीवार अचानक ढह गई। इससे कांतिलाल ओर गौतमलाल दोनों मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद मौके पर लोगो की भीड़ इकट्ठी हो गई। लोग मलबा हटाने में जुट गए। करीब आधे घंटे बाद दोनों के मलबे से बाहर निकाला जा सका। इसके बाद दोनों को डूंगरपुर अस्पताल लेकर आए। इमरजेंसी में जांच के दौरान डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस भी पहुंच गई। घटना की जानकारी लेने के बाद दोनों के शव को अस्पताल के मॉर्च्युरी में रखवाया, जहां पुलिस की ओर से पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। नया मकान बनाने के लिए पुराना मकान गिरा रहे थे कांतिलाल रोत का पुराना मकान कच्चा मिट्टी का बना होने से उसे गिराने का काम चल रहा है। इसे गिराने के बाद कांतिलाल नया पक्का मकान बनाने वाले थे, लेकिन इस हादसे से परिवार में मातम पसर गया। कांतिलाल के 3 बच्चे है। तीनों की शादी हो चुकी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *