दौसा जिले में आगामी पंचायतीराज चुनाव में पंचायत समितियों के सदस्यों, प्रधानों एवं उप प्रधानों के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने पंचायत समितियों में निर्वाचन अधिकारी (आरओ) एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी (एआरओ) की नियुक्ति की है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत समिति बांदीकुई के लिए उपखण्ड अधिकारी बांदीकुई को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार बांदीकुई को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, महवा के लिए एसडीएम महवा को रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार उपखण्ड कार्यालय महवा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सिकराय के लिए एसडीएम सिकराय को रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार सिकराय को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, दौसा के लिए एसडीएम दौसा को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार दौसा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, लालसोट के लिए एसडीएम लालसोट को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार लालसोट को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, बसवा के लिए एसडीएम बसवा को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार बसवा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत समिति बैजूपाड़ा के लिए सहायक कलक्टर बांदीकुई को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार बैजूपाड़ा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, मण्डावर के लिए एसडीएम मण्डावर को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार मण्डावर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, मनोहरपुर खेड़ला के लिए तहसीलदार महवा को रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार खेड़ला बुजुर्ग को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सिकन्दरा के लिए तहसीलदार सिकराय को रिटर्निंग अधिकारी एवं उप तहसीलदार सिकन्दरा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, नांगल राजावतान के लिए एसडीएम नांगल को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार नांगल राजावतान को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, लवाण के लिए एसडीएम लवाण को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार लवाण को सहायक रिटर्निंग अधिकारी, रामगढ़ पचवारा के लिए एसडीएम रामगढ़ पचवारा को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार रामगढ़ पचवारा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं शिवसिंहपुरा के लिए सहायक कलक्टर लालसोट को रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार निर्झरना को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।


