निवेश का झांसा देकर 80 लाख ठगे:आरोपी ने इंटरनेशनल इंपोर्ट एक्सपोर्ट बिजनेस शुरू करने और निवेश कर दोगुने मुनाफे का दिया झांसा

आयात-निर्यात का अंतरराष्ट्रीय बिजनेस शुरू करने और उसमें निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर सालिया के हरिशचंद्र पटेल के साथ 80 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित हरीशचंद्र की रिपोर्ट पर सदर थाना पुलिस ने गुजरात के मोड़ासा तहसील के फलिया वरधु निवासी गोस्वामी भरत पुरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। रिपोर्ट के मुताबिक गोस्वामी भरतपुरी ने परिवादी को भरोसा दिया कि वह वैश्विक स्तर पर आयात-निर्यात का कार्य करने के लिए कंपनी का गठन करना चाहता है। जिसमें उसे कैपिटल के रूप में 80 लाख रुपए की जरूरत है। आरोपी ने बताया कि वह जुलाई, 2023 तक कारोबारआरंभ कर देगा। इसी महीने के अंत तक कारोबार में 60% राशि का भुगतान भी कर देगा। कारोबार से में प्रत्येक माह की समाप्ति पर 30% पर 30% लाभकी राशि परिवार को अदा कर देगा। किसी कारणवश कारोबार स्थापित नहीं किया तो राशि को दुगुना कर 1.60 करोड़ रुपए का भुगतान पारिवादी को देगा। परिवादी के आरोपी से अच्छे संबंध होने पर भरोसा करते हुए अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए यह राशि आरोपी को दी। इसके बाद परिवादी ने कई बार अभियुक्त से कंपनी स्थापना संबंधित दस्तावेज दिखाने के लिए कहा लेकिन अभियुक्त बहानेबाजी करता रहा। अभियुक्त के दिए चेक को परिवादी के बैंक खाते में डालने पर दोनों चेक बाउंस हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, गढ़ी पुलिस ने किया साइबर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार पुलिस के साइबर शिल्ड अभियान के तहत जिला स्पेशल टीम, साइबर सैल टीम और गढ़ी थाना पुलिस ने साइबर ठगी करने वाली सेकारापाड़ा कोहाला की रश्मि पत्नी रंगजी डिंडोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला ने पीड़ित सौरव साहा के मोबाइल पर व्हाट्सएप मैसेज कर पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर धोखाधड़ी व बेईमानी से उकसाकर 35,800 रुपए का फ्रॉड किया था। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल मय सिम जब्त किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया। यह जानकारी गढ़ी थानाधिकारी

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *