टोंक में फिर बदला मौसम, कई जगह बूंदाबांदी हुई:बारिश होने के आसार, किसान ओलवृष्टि की संभावना से चिंतित

टोंक में बार फिर एक दिन बाद ही मौसम बदल गया है। सोमवार की तरह मंगलवार को मौसम साफ नहीं रहा। सुबह से ही बादल छाए हुए है। इससे सूरज भी दिखाई नहीं दे रहा है। सुबह दस बजे बाद टोंक, निवाई, देवली, दूनी तहसील क्षेत्रों में कई जगह रुक रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। इससे मौसम में और ठंडक बढ़ गई।
वहीं तीसरे दिन शीतलहर का असर सुबह से ही बना हुआ है। इससे लोगों को दिनचर्या प्रभावित हो रही है। गलन बढ़ने से ख़ासकर के दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। इन्हे सुबह 10 बजे तक भी शीतलहर के चलते काफी ठंड लगी। ज्यादातर लोग तो घरों में ही रहे। किसानों को नुकसान का डर
वहीं इस बदले मौसम से छाए बादलों के चलते किसान ओलावृष्टि की संभावना को लेकर चिंतित है, उन्हे अब डर सता रहा है कि अब ओलावृष्टि हो जाए तो पकने के कगार पर पहुंची फ़सल खराब हो सकती हैं । इससे किसानों को बड़ा नुकसान हो सकता है। तापमान में गिरावट दर्ज
उधर मौसम में बदलाव होने से तापमान में भी बदलाव हो रहा है। सर्दी बढ़ने से रात का न्यूनतम तापमान फिर से 2 दिन बाद ही फिर से गिर गया। सोमवार रात का न्यूनतम तापमान पिछले 24 घंटे के मुकाबले चार डिग्री सेल्सियस गिरकर 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यानि कि 24 घंटे पहले न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस था। वही अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नजर नहीं आ रहा है। आज भी सोमवार की तरह 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से बने बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से जिले में भी बारिश होने की संभावना है। उसके बाद‌ फिर से तेज सर्दी पड़ने की संभावना है। अभी जिले में बारिश तो नहीं हुई लेकिन यकायक मौसम बदल गया है। सुबह से घने बादल छाए हुए है। अभी कई जगह रुक रुक कर बूंदाबांदी हो रही है। ऐसे मेंमें तेज बारिश होने के आसार बने हुए है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *