जालोर में 1 फरवरी को होगा हिन्दू सम्मेलन:कलश यात्रा के साथ होगी शुरुआत; संतों ने आमत्रंण पत्रिका का विमोचन किया

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में देशभर में विराट हिंदू सम्मेलन किए जा रहे हैं। इस कड़ी में जालोर में हिंदू सम्मेलन 1 फरवरी को शहर की प्रताप बस्ती में होगा। बुधवार को भैरूनाथ अखाड़ा के गादीपति गंगानाथ महाराज ने आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया। संघ के नगर बौद्धिक शिक्षण प्रमुख अशोक प्रजापति ने बताया- जालोर में होने वाले हिन्दू सम्मेलन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। भैरूनाथ अखाड़ा के गादीपति गंगानाथ महाराज के हाथों बुधवार को आमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने प्रताप बस्ती में घर-घर जाकर आमंत्रण पत्रिका देना शुरू किया। आयोजन समिति के दिलीप शर्मा ने बताया- कार्यक्रम में आमंत्रण पत्रिका संयोजक सत्यप्रकाश रामावत की ओर से की गई। साथ ही कार्यक्रम में प्रसाद वितरण केसी ज्वैलर्स, चाय पानी की व्यवस्था प्रकाश बंसल, साउंड व्यवस्था राजू भाई मराठा, टैंट व्यवस्था जगदीश सोनी, जनरेटर व भामाशाह सम्मान व्यवस्था जीतू भाई सोनी, साधु संतों का सम्मान व्यवस्था शिवनारायण शर्मा की तरफ से की जाएगी। रविवार को निकलेगी कलश यात्रा कार्यक्रम संयोजक सत्य प्रकाश रामावत ने बताया- रविवार को सुबह 11.30 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा शहर के भैरूनाथ अखाड़ा से शुरू होकर कुम्हारों मोहल्ला, घांचियों की पिलानी, श्रीराम मंदिर, वासुपूज्यजी चौक, फोलावास, जीनगर मोहल्ला, खानपुरावास, सदर बाजार, पूरा मोहल्ला से होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *