कांकेर जिला पंचायत चुनाव में दिग्गजों के बीच मुकाबला:विधायक की पत्नी और पूर्व विधायक लड़ेंगे चुनाव, लता उसेंडी की बहन भी मैदान में

कांकेर जिला पंचायत चुनाव में दिग्गज नेताओं के परिवार के सदस्य मैदान में उतरे हैं। भाजपा विधायक आशाराम नेताम की पत्नी सुरेखा नेताम और पूर्व विधायक सुमित्रा मरकोले एक ही सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इसी बीच भाजपा ने सुमित्रा मरकोले को अधिकृत प्रत्याशी घोषित कर दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष महेश जैन के मुताबिक, पार्टी के निर्देश पर विधायक की पत्नी सुरेखा नेताम अपना नामांकन वापस ले सकती हैं। विधायक लता उसेंडी की बहन ने नामांकन भरा जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से कोंडागांव विधायक लता उसेंडी की बहन किरण नरेटी ने भी नामांकन दाखिल किया है। हालांकि, उनके खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी मिथलेश्वरी साहू ने भी ताल ठोक दी है। कार्यकर्ताओं का एक वर्ग नए चेहरों को मौका देने की मांग कर रहा है। अध्यक्ष पद की दौड़ में BJP के तीन प्रत्याशी कांग्रेस की ओर से मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष हेमंत ध्रुव की पत्नी झरना ध्रुव ने भी नामांकन दाखिल किया है। वे पार्टी के समर्थन से जीत का दावा कर रही हैं। भाजपा से तीन प्रमुख प्रत्याशी अध्यक्ष पद की दौड़ में हैं, जिन्होंने पार्टी के निर्देशों का पालन करने की बात कही है। पहली बार चुनाव लड़ेगी क्षेत्र 2 की प्रत्याशी जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 2 में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर जिला जेल में प्रशिक्षण देने का काम कर रही अनुसूईया सोनवानी को मैदान में उतारा है। जीत का दावा प्रत्याशी पहली बार चुनाव मैदान में उतरकर मेहनत करने एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग से जीतने का दावा कर रही है। प्रत्याशी ने कहा कि पार्टी के निर्देशों को पालन करते हुए क्षेत्र में विकास का काम करूंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *