सामुदायिक भवन में टीम चरक धर्म संवाहक ने मां सरस्वती की पूजा की

गेवरा-दीपका| टीम चरक धर्म संवाहक ने बालाजी हनुमान मंदिर के समीप सामुदायिक भवन में सरस्वती पूजा विधि-विधान से संपन्न की और क्षेत्रवासियों की मंगलकामना की। सरस्वती पूजा के धार्मिक आयोजन में सरस्वती शिशु मंदिर, डीएवी पब्लिक स्कूल, कल्चुरी पब्लिक स्कूल के छात्रों व उनके अभिभावक भी शामिल हुए। माघ मास शुक्ल पक्ष पंचमी तिथि को सरस्वती पूजा की गई। यह दिन छात्रों के लिए खास महत्व रखता है। पूजा के दौरान सभी ने मंगलकामना की। बाल बटुक देव किशन शास्त्री ने पूजा संपन्न कराई। मां सरस्वती की आराधना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर सरस्वती शिशु मंदिर के प्राचार्य बजरंग लाल पटवा, उप प्राचार्य दुर्गा प्रसाद स्वर्णकार, डालचंद सोनी, टिकेंद्र सिंह बघेल, गौतम पाटिल, मधुसूदन साहू, कार्तिक श्रीवास, आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *