मोबाइल चोरी के आरोपी की भीड़ ने की पिटाई:देवघर के बस स्टैंड पर युवक को पकड़कर अर्धनग्न किया, पुलिस को सौंपा

देवघर में राम जानकी मंदिर के पास स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर एक कथित मोबाइल चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़कर न केवल पीटा, बल्कि उसे सार्वजनिक रूप से अर्धनग्न भी कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आरोपी युवक बस स्टैंड के आस-पास का ही रहने वाला है। इस क्षेत्र में पहले से ही मोबाइल और पैसों की छिनतई की घटनाएं आम हो गई थीं, जिससे लोग परेशान थे। इसी कड़ी में जब यह युवक मोबाइल चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, तो भीड़ ने उसकी धुनाई शुरू कर दी। गुस्साई भीड़ ने युवक के कपड़े फाड़ दिए और उसे अर्धनग्न अवस्था में ही सड़क पर घसीटा। बाद में स्थानीय लोगों ने आरोपी को नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया, जहां पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *