जगराओं में निहंगों ने होटल पर लगाया ताला:दीवार फांदकर भागे प्रेमी जोड़े और मैनेजर, बोले- गलत काम चल रहा था

जगराओं में मोगा रोड स्थित एक होटल में चल रहे कथित अनैतिक धंधे के खिलाफ निहंग जत्थेबंदी ने कार्रवाई की। मंगलवार को जत्थेबंदी ने होटल को बाहर से ताला जड़ दिया, जिससे वहां तनावपूर्ण स्थिति बन गई। निहंग सतनाम सिंह खालसा के अनुसार, जगराओं के मोगा रोड पर स्थित इस होटल में सुबह से रात तक प्रेमी जोड़ों का आना-जाना लगा रहता था। उन्होंने बताया कि होटल प्रबंधन को कई बार चेतावनी दी गई, वह होटल के अंदर गलत काम करवाना बंद कर दे। लेकिन राजनीतिक लोगों का सिर पर हाथ होने कारण होटल वालो ने न कोई सुधार किया, न ही उनकी चेतावनी की परवाह की। जिसको लेकर निहंग जत्थेबंदी ने होटल पर लगातार नजर रखनी शुरू कर दी। मंगलवार को जब कुछ जोड़े होटल में दाखिल हुए, तो जत्थेबंदी ने होटल को सील करते हुए बाहर से गेट को ताला लगा कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही होटल में मौजूद 5-6 प्रेमी जोड़े और मैनेजर दीवार फांदकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस को इस अवैध गतिविधि की जानकारी थी, लेकिन एक राजनीतिक संरक्षण के कारण पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि अगर गलत काम नहीं चलता था तो फिर मैनेजर व अन्य लोगों को दीवार फांदकर भागने की क्या जरूरत थी। निहंग जत्थेबंदी ने चेतावनी दी है कि अगर होटल में अनैतिक गतिविधियां नहीं रुकीं तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस सबंधी चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने बताया कि फिलहाल निहंगों द्वारा लगाए ताले को खुलवा दिया गया। वहीं पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *