राजनांदगांव में त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। जिला पंचायत सदस्य के 13 पदों के लिए कुल 68 अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया है। जिला पंचायत के विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से उम्मीदवारों ने उत्साह के साथ नामांकन दाखिल किया है। इसके अलावा जनपद सदस्य के 95 पद, सरपंच के 404 पद और पंच के 5590 पदों के लिए भी चुनाव होगा। अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी नामांकन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस और भाजपा दोनों प्रमुख दलों ने जिला पंचायत सदस्य पदों के लिए अपने अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। 6 फरवरी को चुनाव चिह्न का आवंटन चुनाव प्रक्रिया के तहत 4 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जिसके बाद 5 और 6 फरवरी को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 6 फरवरी को ही सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए जाएंगे। 68 अभ्यर्थियों ने भरा निर्देशन पत्र पटेवा से 5, लिटिया से 6, टेड़ेसरा से 10, सिंघोला से 6, अर्जुनी से 4, आसरा से 2, तुमड़ीबोड़ से 8, बेलगांव से 5, राका से 3, बोरतलाब से 2, बम्हनी चारभाठा से 3, गैंदाटोला से 11 और कमर्दा से 3 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र जमा किया है।


