रायपुर में सो रहे चौकीदार के घर से गोल्ड चोरी:नाइट ड्यूटी से वापस लौटा था, आलमारी का लॉक तोड़कर गहने पार, चोर गिरफ्तार

रायपुर में एक चौकीदार के घर से गोल्ड चोरी हो गया है। वारदात के दौरान चौकीदार नाइट ड्यूटी से वापस आकर घर पर सो रहा था। इस दौरान चोर ने दरवाजे की कुंडी लगाकर पड़ोस के कमरे में रखी आलमारी को तोड़ दिया। फिर गहने पार कर दिए। इस मामले में पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर लिया है। आजाद चौक थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक, निपुर तांडी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमें उन्होंने बताया कि वह रामकुंड में रहती है। उसका पति 20 जनवरी को एक दुकान में नाइट ड्यूटी करके वापस घर लौटा। उसके घर के सभी मेंबर अपने-अपने काम पर चले गए। दोपहर 1 बजे वह घर वापस आईं तो पति के कमरे की कुंडी बाहर से बंद थी। पड़ोस के कमरे की आलमारी टूटी हुई थी। घर से सोने के गहने गायब आलमारी में रखे हुए सोने का झुमका और सोने का सिक्का गायब था। जिसे कोई चोर घर के अंदर घुसकर चोरी करके ले गया था। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ और जांच पड़ताल की। जिसके आधार पर पुलिस ने मोहित ध्रुव नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से पुलिस ने गहने बरामद कर जेल भेजा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *