गौरेला पंचायत चुनाव में कांग्रेसी नेता का हंगामा:नामांकन समय बीतने पर भी फॉर्म जमा कराने की जिद, FIR दर्ज

गौरेला में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में नामांकन के आखिरी दिन कांग्रेसी नेताओं के बीच हंगामा हुआ। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में कांग्रेस नेता मनमानी करते हुए अधिकारियों को चेतावनी देते नजर आ रहे है। ग्राम पंचायत मेंढूका में कांग्रेस नेता गजरुप सिंह सलाम ने नामांकन की समय सीमा समाप्त होने के बाद भी पंच पद के लिए अपने समर्थक का फॉर्म जमा कराने की जिद की। पंचायत सचिव ने मना किया तो नेता ने हंगामा शुरू कर दिया। अधिकारियों को परिणाम भुगतने की चेतावनी बता दें कि गजरुप सिंह की भाभी नेहा सलाम को कांग्रेस ने जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 8 से अपना प्रत्याशी बनाया है। उन्होंने अपनी भाभी के जिला पंचायत सदस्य बनने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का दावा करते हुए अधिकारियों को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ा एडिशनल एसपी ओम चंदेल ने इस बात की पुष्टि की है। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी कुलदीप चतुर्वेदी नेता को गौरेला थाने ले गए, आरोपी नेता पर FIR दर्ज कर लिया गया है। कांग्रेस ने बताया निजी मामला जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम वासुदेव ने इस घटना को नेता का निजी मामला बताते हुए पार्टी का इससे कोई संबंध होने से इनकार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *