दल्लीराजहरा में ट्रेन से कटकर अधेड़ ने दी जान:रेलवे ट्रैक पर लेटा, धड़ से अलग हुआ सिर, काफी समय से चल रहा था बीमार

छत्तीसगढ़ के बालोद के दल्लीराजहरा में एक अधेड़ ने रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या कर ली। पैसेंजर ट्रेन के गुजरने के बाद बुजुर्ग का सिर धड़ से अलग हो गया। उसके मौके पर मौत हो गई। वहीं, जिले से 4 किमी दूर रामनगर गांव में मालगाड़ी से कटकर हिरण की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दल्लीराजहरा निवासी रायभान मंडावी (45) अपने घर से रेलवे ट्रैक आत्महत्या करने पहुंचा था। मेमू दल्लीराजहरा स्टेशन से दुर्ग जाने के लिए रवाना हुई, तो पास आते ही मंगलवार सुबह 5.30 बजे टैक पर लेट गया। लोको पायलट ने ब्रेक लगाने की कोशिश की। लेकिन स्पीड ज्यादा होने से ट्रेन रुक नहीं पाई। काफी समय से चल रहा था बीमार- टीआई दल्लीराजहरा टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि, आत्महत्या की वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। लेकिन परिजन कह रहे थे कि वो काफी समय से बीमार था। उसके पैर में पट्टी बंधा हुआ था। परिजनों के बयान और जांच के आधार पर स्पष्ट होगा कि, आत्महत्या का मूल कारण क्या रहा है। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को शव सौंप दिया गया है। मालगाड़ी की चपेट में आने से हिरण की मौत वहीं, सोमवार रात 1 बजे बालोद से 4 किमी दूर ग्राम रामनगर में मालगाड़ी से कटकर हिरण की मौत हो गई। लोको पायलट ने बालोद रेलवे स्टेशन प्रभारी को इसकी सूचना दी। जिसके बाद रेलवे और वन विभाग की टीम ने हिरण के शव को जब्त किया है। बालोद डीएफओ बलभद्र सरोटे ने बताया कि, रात में हिरण झुंड में विचरण करते हुए रेलवे ट्रैक पर पहुंचे थे। इसी दौरान एक हिरण मालगाड़ी से टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। नर हिरण की उम्र लगभग 10 साल के करीब होगी। मंगलवार सुबह 11 बजे उसका अंतिम संस्कार किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *