28 लाख के 4 इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर:महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर सक्रिय 2 नक्सली दंपति शामिल, सरकार देगी 20 लाख सहायता राशि

कांकेर में 4 हार्डकोर नक्सलियों ने सोमवार को पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें दो नक्सली दंपति शामिल हैं, जिन पर कुल 28 लाख रुपए का इनाम घोषित था। पहले दंपति में डिवीजनल कमिटी मेंबर (डीवीसीएम) अशोक पोच्या सडमेक (63) पर 16 लाख और उसकी पत्नी वनिता झोरे (54) पर 6 लाख रुपए का इनाम था। दूसरे दंपति में प्लाटून कमांडर साधु लिंगु मोहंदा (30) पर 4 लाख और उसकी पत्नी मुन्नी पोदिया कोरसा पर 2 लाख रुपए का इनाम था। आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगी सहायता राशि सरकार की पुनर्वास नीति के तहत चारों आत्मसमर्पित नक्सलियों को कुल 20 लाख रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। इसमें अशोक को 8.50 लाख, वनिता को 5 लाख, साधु को 5 लाख और मुन्नी को 1.5 लाख रुपए मिलेंगे। बैकफुट पर नक्सली महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में टीसीओसी (टैक्टिकल काउंटर ऑफेंसिव कैंपेन) से पहले ही लगातार नक्सली बैकफुट पर जा रहे है। 2 फरवरी को 32 लाख के 7 इनामी नक्सलियों ने सरेंडर किया था। पतझड़ के मौसम में शुरू होता है कैंपेन बता दें कि फरवरी से नक्सली संगठन टीसीओसी की शुरुआत करते हैं। इस दौरान पतझड़ के कारण जंगलों में छिपे ठिकानों का पता लगाना आसान होता है। इसी अवधि में नक्सली नई भर्तियां, प्रशिक्षण और हिंसक गतिविधियों को अंजाम देते हैं। IG के सामने किया आत्मसमर्पण यह आत्मसमर्पण पुलिस महानिरीक्षक संदीप पाटील, डीआईजी अंकित गोयल, सीआरपीएफ के डीआईजी अजय कुमार शर्मा, एसपी नीलोत्पल और सीआरपीएफ 9वीं बटालियन के कमांडेंट शंभु कुमार के मार्गदर्शन में हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *