लोग बोले- बछड़े की हत्या की, मांस बोरी में भरा:तीन आरोपियों के खिलाफ FIR, पुलिस ने मांस को जांच के लिए भेजा

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जिलहड़ी में गोवंश वध का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और बरामद मांस को जांच के लिए पशु चिकित्सा विभाग भेजा है। ग्राम जिलहड़ी निवासी शिवम सिंह ने थाने में आवेदन देकर बताया कि गांव के ही हीरा साकेत, मिट्ठू साकेत और मझीले साकेत ने स्कूल के पास एक बगीचे में बछड़े की धारदार हथियार से हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी बछड़े का मांस बोरी में भरकर अपने घर ले गए, जबकि सिर, पैर और अन्य अवशेष घटनास्थल पर ही छोड़ दिए। ग्रामीणों को आरोपियों के घर से संदिग्ध मांस से भरी बोरी भी मिली है। पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच जारी सूचना मिलते ही नईगढ़ी थाना प्रभारी गोविंद तिवारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता ($BNS$) की धारा 325, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। विहिप और बजरंग दल ने जताया विरोध घटना की जानकारी मिलने पर विहिप और बजरंग दल के जिला सहसंयोजक ऋषभ श्रीवास्तव सहित कई कार्यकर्ता जिलहड़ी गांव पहुंचे और इस घटना का विरोध किया। थाना प्रभारी का कहना है कि बरामद मांस की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *