एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में रक्तदान शिविर आयोजित:पहली बार रक्तदान करने वाले युवाओं में दिखा उत्साह; 200 से अधिक यूनिट ब्लड एकत्रित

भाजपा सरकार के एक वर्ष पूरे होने ओर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक ब्लॉक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मदन राठौड़ और पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने भाग लिया। एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी और अन्य डॉक्टरों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ कार्यक्रम में कई छात्रों ने पहली बार रक्तदान किया और उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। चिकित्सा क्षेत्र के स्टाफ और अन्य लोगों ने भी बड़ी संख्या में भागीदारी की। सुबह 9 बजे शुरू हुए इस रक्तदान शिविर में शाम 4 बजे तक 200 से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। मुख्य अतिथियों और डॉक्टरों ने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे जीवन बचाने वाला सबसे बड़ा कार्य बताया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा- रक्तदान न केवल दूसरों के लिए जीवनदायिनी है, बल्कि यह एक सरल और सुरक्षित प्रक्रिया है जो हमारे सेहत को कोई नुकसान नहीं पहुंचाती। पहली बार रक्तदान करने वाले युवा इस अनुभव से खासे उत्साहित दिखे। एक युवती ने कहा- मुझे यह जानकर बहुत खुशी हो रही है कि मेरा रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के काम आ सकता है। यह एक संतोषजनक अनुभव है, और मैं सभी से अपील करती हूं कि वे इस नेक कार्य में भाग लें। यह आयोजन रक्तदान के महत्व को समाज तक पहुंचाने और युवाओं को प्रेरित करने का प्रयास था। इस अवसर पर रक्तदान करने वालों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम ने रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया। यहां देखें फोटोज

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *