अलवर में गंगा घाट जैसी महाआरती VIDEO:काशी के पंडित ने मंत्रोच्चारण कर आरती की, दिव्य नजारा जगन्नाथजी मंदिर तक दिखा

काशी व प्रयागराज में गंगा घाट पर होने वाली महाआरती जैसा भव्य व दिव्य नजारा मंगलवार शाम अलवर के होपसर्कस पर देखने को मिला। भव्य आरती की झलक जगन्नाथजी मंदिर तक दिखी। काशी के पंडितों ने आरती की। यह अद्भुत कार्यक्रम दैनिक भास्कर अलवर संस्करण के 21वें स्थापना दिवस पर मंगलवार शाम 6 बजे होपसर्कस पर हुआ। यह सब अलवर के विकास व अलवरवासियों की खुशहाली के लिए किया गया। शहर के कई हजार लोग महाआरती में शामिल हुए। यह कार्यक्रम में अलवर दैनिक भास्कर व संयुक्त व्यापार महासंघ के प्रयासों से हुआ। काशी के पंडित महाआरती करवाएंगे संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष हरमीत मेहंदीरत्ता ने बताया कि तैयारी पूरी हो चुकी है। अलवर शहर में यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। काशी के पंडितजी यहां महाआरती कराएंगे। हजारों अलवरवासी इसमें शामिल होंगे। जैसा हम काशी के घाटाों पर देखते हैं। ठीक वैसा ही यहां देख सकेंगे। संयुक्त व्यापार महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राकेश शर्मा ने बताया कि होपसर्कस पर जहां महाआरती होगी। उसकी भव्यता को जगन्नाथ जी मंदिर तक देख सकेंगे। त्रिपोलिया महादेव मंदिर बीच में है। कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी हैं। प्रेम पवित्र भोजनलाल के संचालक ललित बेनीवाल ने बताया कि अलवर शहर के ह्रदय स्थल होपसर्कस पर महाआरती होना अपने आप में जिले की खुशहाली के लिए बड़ा अच्छा कार्यक्रम है। जिले भर से लोग महाआरती में आने की तैयारी में हैं। दैनिक भास्कर के स्थापना दिवस पर होगा आयोजन संयुक्त व्यापारी महासंघ के महामंत्री राम लाल सैनी का कहना है कि दैनिक भास्कर के स्थापना दिवस पर होने पर होने वाली महाआरती में भाग लेना श्रद्धा का प्रतीक है। श्रद्धालुओं को पूरे उत्साह से भाग लेना चाहिए। ^संयुक्त व्यापारी महासंघ के प्रमुख सलाहकार राजकुमार गोयल का कहना है कि दैनिक भास्कर श्रद्धालुओं के महाआरती के आयोजन में भागीदारी से लोगों को आध्यात्मिक लाभ भी मिलेगा। काशी (वाराणसी) से 5 महाआरती विशेषज्ञ पंडित आएंगे। श्री पुरुषोत्तम फाउंडेशन (वाराणसी) के आचार्य कृष्णकांत दीक्षित की टीम में शामिल ये विद्वान मंत्र जाप कर आरती करेंगे। साथ ही 21 बटुक वैदिक मंत्रों से सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेंगे। जिससे शहर में सभी लोगों के घरों में समृद्धि आए। श्री भगवत धर्म संस्कृत वेद विद्यालय छात्रा श्रम, जिंदोली से 21 बटुक आ रहे हैं। महाआरती के बाद लड्डुओं का प्रसाद वितरित किया जाएगा। गंगा घाट की आरती अलवर में त्रिपोलिया महादेव मंदिर के महंत जितेंद्र खेड़ापति का कहना है कि होप सर्कस पर होने वाली आरती अपने आप में ऐतिहासिक होगी। इसमें त्रिपोलिया मंदिर में आने वाले श्रद्धालु भी शामिल होंगे। गंगा के घाट पर होने वाली आरती का माहौल होपसर्कस पर देखने को मिलेगा। दैनिक भास्कर के स्थापना दिवस कार्यक्रम में 9 फरवरी को शाम 7 बजे से ऋतंभरा रिसोर्ट्स में बॉलीवुड सिंगर गजेंद्र वर्मा की म्यूजिकल कॉन्सर्ट का आयोजन होगा। इसे लेकर शहरवासियों में खासा उत्साह बना हुआ है। खासतौर पर युवा वर्ग में वर्मा का क्रेज है और वो काफी उत्साहित है। इसकी तैयारी जोरों से चल रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *