जाेधपुर से बुधवार को चलेगी महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन:भगत की कोठी से डेगाना-सुजानगढ़-रतनगढ़-दिल्ली होते हुए प्रयागराज से पाटलीपुत्र पहुंचेगी

प्रयागराज महाकुंभ के लिए श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधा को देखते हुए रेलवे द्वारा बुधवार को जोधपुर के उप नगरीय स्टेशन भगत की कोठी से महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। इसमें 15 अनारक्षित डिब्बे होंगे। यह गाड़ी भगत की कोठी से डेगाना-रतनगढ़-दिल्ली-प्रयागराज के रास्ते पाटलीपुत्र स्टेशनों के बीच चलाई जाएगी। महाकुंभ के लिए शुरू की सुविधा जोधपुर डीआरएम पंकज कुमार सिंह ने बताया कि प्रयागराज महाकुंभ मेला को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधा के लिए ट्रेन 04813/04814, भगत की कोठी-पाटलीपुत्र-भगत की कोठी महाकुंभ स्पेशल (1 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है। सिंह के अनुसार ट्रेन संख्या 04813, भगत की कोठी से बुधवार अपराह्न 4 बजे रवाना होकर 4:10 बजे जोधपुर स्टेशन पहुंचेगी। यहां 10 मिनट ठहराव कर 4:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह गाड़ी प्रयागराज स्टेशन पर अगले दिन सायं 6:25 बजे पहुंच कर 6:30 बजे रवाना होकर देर रात 2 बजे पाटलीपुत्र पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04814, पाटलीपुत्र स्टेशन से 7 फरवरी को सुबह 4:30 बजे रवाना होकर दोपहर 12:05 बजे प्रयागराज आकर 12:10 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन दोपहर 1:20 बजे जोधपुर और 1:45 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी। ट्रेन में 15 जनरल सहित कुल 23 कोच सीनियर डीसीएम विकास खेड़ा के अनुसार भगत की कोठी-पाटलीपुत्र महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन में 1 थर्ड एसी, 5 स्लीपर, 15 जनरल व दो गार्ड एसएलआर सहित कुल 23 डिब्बे होंगे। इन स्टेशनों पर होगा ठहराव ट्रेन आवागमन में जोधपुर, गोटन, मेड़ता रोड, डेगाना, बड़ी खाटू, छोटी खाटू, डीडवाना, लाडनूं, सुजानगढ़, रतनगढ़, चूरू, सादुलपुर, लोहारू, सतनाली, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुड़गांव, दिल्ली कैंट, दिल्ली, गाजियाबाद, अलीगढ़, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा व दानापुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *