विदेश में हुई शादी के लेकर संघर्ष:कपूरथला में पूर्व सरपंच के घर पर हमला, युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से की फायरिंग

कपूरथला के गांव बलेर खानपुर में विदेश में हुई एक शादी को लेकर हुए विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। देर रात पूर्व महिला सरपंच के घर पर 10-12 लोगों ने धावा बोल दिया, जिसमें घर में मौजूद युवक ने आत्मरक्षा में अपने लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग कर दी। इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति की छाती में और दूसरे के पेट में गोली लगी है। दोनों घायलों को जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी दीप करण सिंह के नेतृत्व में थाना सदर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामला एक ही गांव के लड़के और लड़की की विदेश में हुई शादी से जुड़ा है। लड़की पक्ष के लोगों ने पूर्व महिला सरपंच के घर पहुंचकर युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। शुरुआत में युवक ने हवाई फायर किए, लेकिन जब हमलावरों ने मारपीट जारी रखी, तो उसने उन पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और घटनास्थल से एक वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। थाना सदर की पुलिस ने पीड़ित तरसेम सिंह निवासी गांव बलेर खानपुर की शिकायत पर आरोपी नवदीप सिंह उर्फ दीपा निवासी गांव बलेर खानपुर के खिलाफ आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। DSP सब-डिवीजन दीपकरण सिंह ने बताया कि फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *