कोतवाली थाना क्षेत्र के कंकाली माता मंदिर चौराहा स्थित नालें में मंगलवार शाम को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद काफी लोगों को भीड़ लग गई। सूचना पाकर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लोगों की मदद से नाले में से निकलवाया और उसे सआदत अस्पताल पहुंचाया। शव काफी फूला हुआ था। ऐसा लग रहा था कि यह चार- पांच दिन से नाले में पड़ा हुआ था। थानाधिकारी भंवरलाल वैष्णव ने बताया कि मृतक का शव नाले में कई दिनों से पड़ा होने के फूल गया। इसके चलते उसकी कुछ घंटे तक पहचान नहीं हो पा रही थी। उसकी शिनाख्त के लिए घटना स्थल के आस-पास की कॉलोनियों में लोगों को अवगत कराया गया। इसके बाद मृतक की पहचान पास की ही अंबिका कॉलोनी निवासी रामलाल (50) पुत्र दुर्गालाल के रूप में हुई। थानाधिकारी ने बताया कि इस मामले में परिजनों से बातचीत में सामने आया कि मृतक रामलाल सप्ताह भर से लापता था। आज उसका शव मिला है। शाम होने के कारण शव का मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक शराब का आदी बताया गया है। ऐसे में परिजनों ने भी उसके लापता होने पर उसे तलाश करने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं की।


