युवती ने गलियाकोट पुल से माही नदी में लगाई छलांग:गोताखोर ओर गलियाकोट उपसरपंच ने साथियों के साथ जिंदा बाहर निकाला

चितरी थाना क्षेत्र में गलियाकोट में गढ़िया कसारीया पुल में एक लड़की ने पुल के ऊपर से छलांग लगा दी। इसके बाद छात्रा डूबने लगी। ये देख लोगों की भीड़ लग गई। गोताखोर ओर गलियाकोट उपसरपंच ने अपने साथियों के साथ आकर युवती को जिंदा बाहर निकाला। युवती के अस्पताल में इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार गलियाकोट निवासी एक 19 वर्षीय युवती दुकान में काम करती है। बुधवार शाम के समय वह गलियाकोट के गढ़िया पुल ऐप पहुंची। इसके बाद पुल से माही नदी में छलांग लगा दी थी। इससे युवती नदी की गहराईं में डूबने लगी। अचानक युवती के नदी में कूदते ही लोग चौंक गए। लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। सूचना मिलते ही गलियाकोट से उपसरपंच ओर गोताखोर हारून बादशाह, अपने साथी शाहजहां शेख , जितेंद्र खाट, संजय डेंडोर मौके पर पहुंचे। सभी ट्यूब की मदद से नदी में उतरे ओर युवती का रेस्क्यू करने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद उसे बचा लिया गया। वहीं, युवती को अस्पताल लेकर गए। जहां उसका इलाज चल रहा है। युवती की हालत अभी ठीक बताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *