आरएएस-2024; मुख्य परिणाम में असफल अभ्यर्थियों से पुनर्गणना के 6 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन मांगे

झुंझुनूं | राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 के मुख्य परीक्षा परिणाम में असफल रहे अभ्यर्थियों से प्राप्तांकों की पुनर्गणना के लिए 6 फरवरी तक आवेदन मांगे हैं। इसमें होरिजोंटल श्रेणी के विभागीय कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, उत्कृष्ट खिलाड़ी व दिव्यांग वर्ग के अतिरिक्त अन्य असफल अभ्यर्थी आवेदन कर सकते है। आयोग सचिव ने बताया कि परीक्षा के 8 अक्टूबर को जारी मुख्य परीक्षा परिणाम में असफल अभ्यर्थी 6 फरवरी की रात्रि 12 बजे तक पुनः गणना हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। प्राप्तांकों की पुनः गणना के लिए आयोग की वेबसाइट पर एग्जाम डेशबोर्ड में उपलब्ध लिंक के माध्यम से आवेदन करना होगा। प्राप्तांकों की पुनर्गणना के लिए प्रति प्रश्न 25 रुपए भुगतान करना होगा। नियमों में मात्र प्राप्तांकों की पुनर्गणना का ही प्रावधान होने से पुनर्मूल्यांकन नहीं किया जाएगा। झुंझुनूं | राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी की ओर से देश के 15 शहरों में सीयूईटी यूजी का आयोजन 11 से 31 मई तक किया जाएगा। जो कंप्यूटर आधारित होगी। ऑनलाइन पंजीकरण की प्रकिया जारी है। 30 जनवरी तक रात 11:50 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 31 जनवरी की रात 11:50 बजे तक आवेदन शुल्क जमा होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *