झालावाड़| राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की उपशाखा झालरापाटन एवं झालावाड़ की संयुक्त बैठक कमल तलाई गिंदौर झालरापाटन में आयोजित की गई। गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष रामकिशन नागर की उपस्थिति में हुई बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री भवरसिंह झाला ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नागर, एसीबीईओ दिलीप मित्तल ने विचार व्यक्त किए। बैठक में संभाग संगठन मंत्री वंदना पाटीदार ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम, जिला संगठन मंत्री मुकेश छंदक, जिला संगठन महिला मंत्री प्रियंका मालव, उपशाखा अध्यक्ष मोहनलाल पाटीदार, बृजमोहन माली, उपशाखा मंत्री राकेश गुर्जर, कोषाध्यक्ष इंद्र किशोर पाटीदार सहित लगभग 70 शिक्षक उपस्थित रहे।


