विद्यार्थियों को मिलेगी आर्थिक सहायता

झालावाड़ | राजकीय पीजी कॉलेज में सत्र 2025-26 में प्रवेशित नियमित विद्यार्थियों को आर्थिक सशक्तिकरण एवं उच्च शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के माध्यम से छात्रवृत्ति प्रदान की जा रही है। समन्वयक डॉ. रामकिशन माली ने बताया कि इस योजना में महाविद्यालय की बीए, बीएससी एवं बीकॉम प्रथम वर्ष में प्रवेशित नियमित छात्र-छात्राएं पात्र हैं। पात्र विद्यार्थी अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की वेबसाइट के माध्यम से सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रवृत्ति योजना के द्वितीय चरण की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। प्रति वर्ष ₹30,000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *