झुंझुनूं | सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव और जिले के प्रभारी सचिव नवीन जैन कल जिले के दौरे पर आएंगे। वे 31 जनवरी को जिले में कृषि विभाग के ग्राम उत्थान शिविरों का निरीक्षण करेंगे। कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने बताया कि प्रभारी सचिव शुक्रवार को सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे और 31 जनवरी को सुबह 10 से शाम 5 बजे तक पिलानी, सूरजगढ़, चिड़ावा में ग्राम उत्थान शिविरों में भाग लेंगे। फिर प्रभारी सचिव नवीन जैन 1 फरवरी को झुंझुनूं, कुलोद कलां व मुकुंदगढ़ में ग्राम उत्थान शिविरों का निरीक्षण करेंगे।


