श्री विश्वकर्मा प्रबंध समिति ब्यावर जांगिड़ ब्राह्मण समाज चारों पट्टियांे के तत्वावधान 31 जनवरी को श्री विश्वकर्मा जयंती के मौके पर 13वां सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित होगा। इसमें जांगिड़ समाज के 9 जोड़े परिणय सूत्र में बधंेगे। समाज पदाधिकारियों ने बताया कि विश्वकर्मा जयंती के मौके पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन होता है। इसी क्रम में जयंती पर कार्यक्रम की शुरूआत 30 जनवरी को रात 8 बजे भजन, 9 बजे जांगिड़ समाज के बुजुर्गों व उत्कृष्ट सेवा करने वाले समाजबंधुओं का सम्मान किया जाएगा। इसके बाद 9.30 बजे समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित व पुरस्कृत किया जाएगा। रात 12 बजे विश्वकर्मा जयंती की वार्षिक बोलियों का आयोजन होगा। 31 जनवरी को सुबह 7 बजे जांगिड़ समाज प्रधान शंभू लाल लेखरा द्वारा झंडारोहण किया जाएगा। इसके बाद 7.15 बजे यज्ञोपवीत संस्कार और हवन होगा। सुबह 8 बजे विनायक पूजन, तणी-थाम आयोजन होगा। इसके बाद 9 बज भगवान श्री विश्वकर्मा जी की शोभायात्रा और वर-वधूओं सहित विभिन्न झांकियों का जुलूस विश्वकर्मा मंदिर शाहपुरा मोहल्ला से शुरू होगा। जो सनातन स्कूल मार्ग, चमन चौराहा, चांगगेट, लोहारान चौपड़, भारत माता सर्किल, महावीर बाजार होते हुए मेवाड़ी गेट बाहर श्री विश्वकर्मा भवन पहंुचेगी। जहां सुबह 11.15 बजे तोरण की रस्म होगी। इसके बाद पाणिग्रहण संस्कार और भोजन प्रसादी का आयोजन होगा। कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए श्री विश्वकर्मा प्रबंध समिति के प्रधान शंभूलाल लेखरा, मंत्री अशोक छड़िया, कोषाध्यक्ष जुगल किशोर इंद्राणिया सेवाएं देंगे।


