ब्यावर |हुक्म संघ के नवम पट्टधर आचार्य रामलाल महाराज ने 2026 का वर्षावास रखे जाने वाले सभी आगारों सहित बीकानेर श्रीसंघ को स्वीकृति प्रदान की। वहीं नवदीक्षित रामाशीष मुनि की बड़ी दीक्षा 6 फरवरी को उदासर में होगी। अक्षय तृतीया और 23 अप्रैल दीक्षा महोत्सव का प्रसंग गंगाशहर-भीनासर में होगा।


