बांकेबिहारी मन्दिर पाटोत्सव में उमड़े श्रद्धालु

सूरजपोल गेट बाहर स्थित बांकेबिहारी का 59वां पाटोत्सव धूमधाम और श्रद्धा के साथ आयोजित हुआ। मंदिर स्थापना के 59 साल पूर्ण होने पर सुबह ट्रस्ट अध्यक्ष माणक-कुसुम डाणी, उपाध्यक्ष रमाकांत-सुमित्रा डाणी, कांतिलाल-मधु डाणी, राधेश्याम-शकुंतला डाणी, राजेंद्र गर्ग, महेंद्र सलेमाबादी ने सपरिवार पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं द्वारा ठाकुरजी के जयकारों के साथ मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। ध्वजारोहण बाद ठाकुरजी के चल विग्रह स्वरूप का पंचामृत द्वारा अभिषेक, विप्रजनों द्वारा रुद्री पाठ किया गया। शाम को अग्रज्योति महिला मंडल द्वारा ठाकुरजी के समक्ष छप्पन भोग अर्पित किए गए। सीमा गर्ग, संगीता बजारी, सीमा बंसल, इंद्रा गोयल, समता गोयल, स्वाति गर्ग, ममता फतेहपुरिया, हेमू गर्ग, ममता गर्ग, नीरू सिंहल, मंजू मुरारका, दीपिका मंगल, कविता बुधिया, कृष्णा सिंहल, उषा सिंहल, स्नेहलता गोयल व निशा गोयल ने घर पर मिष्ठान, नमकीन, पापड़, पोले, आलू पपड़ी, राबड़ी, बाजरे का खीचड़ा, मक्की की घाट, विभिन्न साग-सब्जी, विविध रोटी, चावल-भात अपने हाथों से बनाकर ठाकुरजी के समक्ष श्रद्धा से भोग लगाया। दोपहर 3.30 बजे से भजनोत्सव में के.सुदामा मंडल के भागचंद चौहान, विजय, अनिरूद्ध, हेमंत शर्मा, श्रवण भूतड़ा व साथी कलाकारों ने मैं तो तुम संग नैन लड़ाकर हार गई श्याम…, ओ खाटू वाले हमको भी साथ ले ले…, बाल कलाकार प्रगति पुरुस्वानी ने बोलो-बोलो प्रेमियों श्याम बाबा की जय…आदि भजनों की प्रस्तुति किए। ठाकुरजी के गर्भगृह में पंडित जितेंद्र दाधीच ने ठाकुरजी की युगल छवि को सुनहरे रंग की नई पोशाक धारण करवाकर, रजत छत्र, रजत पताका और रजत ध्वजा सजाकर सर्वांग शृंगारित किया। सुरेश रायपुरिया, अतुल बंसल, विजय तंवर, गोविंद किशोर गोयल, कंचन तंवर, सुलेखा झा, सुनीता यादव, प्रीति पांडे, रेखा यादव सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। गुरुवार को जया एकादशी पर सुबह 8.30 बजे रिंकू ईनाणी के सौजन्य से पूजित ध्वजा को रामद्वारा के संत अर्जुनराम जी महाराज द्वारा मंदिर शिखर पर चढ़ाया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *