ब्यावर |श्री साहू समाज की ओर से 2 अप्रैल को साहू समाज वैवाहिक सम्मेलन का आयोजन होगा। इसे लिए बुधवार को समाज पदाधिकारियों ने सूरजपोल गेट बाहर स्थित श्री प्रसन्न गणपति मंदिर में प्रथम पूज्य गजानन महाराज को निमंत्रित किया। श्री तेलियान वैवाहिक समिति ब्यावर के तत्वावधान में यह सम्मेलन 2 अप्रैल को साहू वाटिका में आयोजित होगा। वैवाहिक समिति अध्यक्ष रमेश जादम ने बताया कि कार्यक्रम के तहत तेलियान चौपड़ स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर से बैंड बाजों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई। जो श्री प्रसन्न गणपति मंदिर तक पहुंची। यहां भगवान गजानन की विधिवत पूजा-अर्चना कर सम्मेलन का न्यौता दिया गया। इसके बाद सभी समाजजन साहू वाटिका पहुंचे। साहू समाज समिति अध्यक्ष बुद्धाराम जादम ने बताया कि आगामी सम्मेलन में ब्यावर क्षेत्र के अधिक से अधिक साहू समाजबंधु बढ़-चढ़कर भाग लें और सम्मेलन को सफल बनाएं। साथ ही जो भी युवक-युवती सम्मेलन में विवाह के लिए पंजीयन कराना चाहते हैं वे साहू समाज पदाधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं या साहू वाटिका पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। कार्यक्रम में श्री तेलियान वैवाहिक समिति अध्यक्ष रमेश जादम, कोषाध्यक्ष प्रकाश मंगरोला, साहू समाज समिति अध्यक्ष बुद्धाराम जादम, उपाध्यक्ष सुगन हलवाई, महामंत्री माणक जादम, हथाई अध्यक्ष श्याम जादम, संस्था अध्यक्ष जगदीश महावर, नवयुवक मंडल अध्यक्ष दिलीप महावर, कोषाध्यक्ष राजेश अंडेरिया, रितेश सिसोदिया सहित अन्य मौजूद थे।


