विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी व सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का दिया संदेश

भास्कर न्यूज | बाड़मेर कैंब्रिज कॉलेज ऑफ नर्सिंग बाड़मेर के कैंपस में ओजस 2026 शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, सेवा भावना एवं नैतिक मूल्यों का संचार करना रहा। इस अवसर पर जिला पुलिस उपाधीक्षक रमेश शर्मा, निदेशक थार हॉस्पिटल बाड़मेर विकास कड़वासरा, प्रेमाराम भादू, देवेन्द्र जाखड़ उपस्थित रहे। समारोह में शंकर भवानी ने विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। कार्यक्रम में निदेशक कैंब्रिज जोगाराम जाखड़, प्राचार्य कैंब्रिज कॉलेज ऑफ नर्सिंग राजेश कुमार रावत, प्राचार्य कैंब्रिज स्कूल ऑफ नर्सिंग शंकर भवानी सहित समस्त फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि रमेश शर्मा ने विद्यार्थियों को अनुशासन, ईमानदारी एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। विकास कड़वासरा ने विद्यार्थियों को अपने कार्य एवं व्यवसाय में निरंतर उन्नति बनाए रखने की प्रेरणा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *