जैथारी | संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विकलपुर के प्रभारी प्राचार्य सुनील पांडे को प्रभारी मंत्री और कलेक्टर द्वारा सातवीं बार सम्मानित किया गया। शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार, पर्यावरण संरक्षण, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने और बीते दस वर्षों से लगातार बेहतर परीक्षा परिणाम देने में उनकी भूमिका रही है। शासकीय योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन और बेहतर विद्यालय प्रबंधन से यह स्कूल सिलवानी तहसील में प्रगति का उदाहरण बन रहा है।


