जोड़ने के बाद 24 घंटे में टूटा नपा का बैरियर

भिंड | शहर में प्राइवेट बस स्टेंड के सामने नगर पालिका द्वारा लगाया बैरियर एक बार फिर टूट गया। पिछले 4 महीने से टूटे पड़े बैरियर को नपा द्वारा एक दिन पहले ही बेल्डिंग कर जोड़ा था। मंगलवार-बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बैरियर फिर टूट गया। बता दें कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश से रोकने के लिए नपा द्वारा प्राइवेट बस स्टेंड के सामने मेन रोड पर बैरियर लगाया गया था। पिछले दो साल में अज्ञात वाहनों द्वारा टक्कर मार कर बैरियर को तोड़ने की दर्जन भर के करीब घटनाएं हो चुकी है। बीते 6 सिंतबर 2025 को एक केंटर की टक्कर से यह बैरियर टूटा था। मंगलवार को नपा ने टूटे पड़े बैरियर को दुरुस्त कराया। जोड़े जाने के 24 घंटे में अज्ञात वाहन की टक्कर से बैरियर एक बार फिर टूट गया। नपा अध्यक्ष वर्षा वाल्मीकि ने बताया कि एक बार बैरियर को ठीक करने में 35 से 40 हजार रुपए का खर्च नपा को होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *