डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता पुत्र घायल

भास्कर संवाददाता | भिंड एनएच 719 पर फूफ कस्बे के पास तेज रफ्तार डंपर ने रोड पर जा रही बाइक में टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक पर जा रहा युवक व उसका बेटा घायल हो गया। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है। घायल गिरजेश यादव ने फूफ पुलिस को बताया कि मंगलवार दोपहर 1:30 बजे हाइवे पर अन्नू की चाय दुकान के सामने उसकी बाइक में रोड पर आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी। इस घटना में टक्कर लगने से बाइक से गिरने पर गिरजेश सहित उसका बेटा घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर डंपर ड्राइवर के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच में लिया, वहीं डंपर को जब्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *