खरगोन में स्वास्थ्य सेवाएं कल ठप रहेंगी:1180 संविदा कर्मचारी हड़ताल पर, नई नीति लागू न होने से नाराज

मध्य प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कार्यरत 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी बुधवार को एक दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों का मुख्य मुद्दा संविदा नीति 2023 को लागू न किया जाना और वेतन विसंगति है। खरगोन जिले से 1180 कर्मचारी इस हड़ताल में शामिल हैं, जिनमें से लगभग 600 कर्मचारी भोपाल में होने वाले आंदोलन में भाग लेंगे। स्थानीय संगठन की जिलाध्यक्ष ममता हिरवे के अनुसार, कर्मचारियों ने सीएमएचओ डॉ. एमएस सिसोदिया को सामूहिक अवकाश का आवेदन सौंप दिया है। संगठन ने आम जनता से खेद व्यक्त किया
हड़ताल का व्यापक प्रभाव स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने की संभावना है, क्योंकि ये कर्मचारी अस्पतालों में एसएनसीयू, प्रसूति कक्ष, ऑपरेशन थिएटर जैसे महत्वपूर्ण विभागों में कार्यरत हैं। संगठन ने आम जनता से इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है, लेकिन अपनी मांगों को लेकर दृढ़ है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *