हाइवे से अवैध अतिक्रमण हटाया, दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी

तलेन| नगर से गुजरने वाले हाईवे 752-सी (पचोर-शुजालपुर-आष्टा मार्ग) को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए मंगलवार को प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। पिछले सप्ताह इकलेरा चौराहा पर हुई कार्रवाई के बाद, प्रशासन ने स्थानीय लोगों को 27 जनवरी तक स्वयं अतिक्रमण हटाने का समय दिया था। तय समय सीमा बीतने के बाद भी जिन लोगों ने अवैध निर्माण नहीं हटाया था, वहां मंगलवार को पीला पंजा चला। ये मुहिम नायब तहसीलदार मनोज शर्मा, नगर परिषद सीएमओ बृजेश आर्य और एनएच सब-इंजीनियर नितिन कुमार की उपस्थिति में चलाई गई। इस दौरान कुछ लोगों ने अपने घर के सामने के रास्तों को लेकर आपत्ति जताई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा कारणों से निजी रास्तों को पक्का करके सीधे हाईवे से जोड़ना खतरनाक है, क्योंकि इससे दुर्घटनाएं बढ़ सकती हैं। प्रशासनिक कार्रवाई से मार्ग की चौड़ाई बढ़ गई है और फुटपाथ खाली होने से राहगीरों को आवागमन में सुविधा होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *