निलंबित आईएएस अफसर विनय चौबे की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जांच अधिकारी के अनुरोध पर एसीबी की विशेष कोर्ट ने पूछताछ के लिए चौबे को रिमांड पर लेने की अनुमति दे दी है। चौबे फिलहाल हजारीबाग जेल में बंद हैं, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उनका रिम्स में इलाज चल रहा है। चौबे को बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान विशेष कोर्ट में पेश किया गया। एसीबी ने मामले की गहराई से जांच, साक्ष्यों के मिलान और वित्तीय लेनदेन से जुड़े मामले में फिर से रिमांड मांगी, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। एसीबी ने इस मामले में 24 नवंबर 2025 को चौबे सहित 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। आरोप है कि पद का दुरुपयोग कर चौबे ने करोड़ों रुपए की अवैध कमाई की। आरोपियों में उनकी प|ी स्वप्ना संचिता, ससुर सत्येंद्रनाथ त्रिवेदी, साला शिपिज त्रिवेदी, साले की प|ी प्रियंका त्रिवेदी, सहयोगी विनय सिंह और उसकी प|ी स्निग्धा सिंह शामिल हैं।


