झारखंड की बालक टीम ने चंडीगढ़ व बालिका ने गुजरात को 3-0 से हराया

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की पहल पर झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की मेजबानी में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय स्कूली अंडर-17 बालक व बालिका हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को लीग मैच हुए। देश के विभिन्न राज्यों व इकाइयों की कुल 63 टीमों ने भाग लिया। मेजबान झारखंड की बालक टीम ने चंडीगढ़ को 3-0 से हराया, बालिका वर्ग में झारखंड ने गुजरात को 3-0 से हराकर अगले दौर में अपनी जगह पक्की की। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 31 जनवरी तक होगी। मुकाबला जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम, मोरहाबादी, बरियातू, रेलवे एस्ट्रो टर्फ हटिया व एस्ट्रो टर्फ खूंटी में हो रहा है। बालिका वर्ग के परिणाम : बालिका वर्ग में झारखंड ने गुजरात को 3-0 से हराकर अच्छी शुरुआत की। हरियाणा ने दिल्ली को 5-0 से, हिमाचल प्रदेश ने केरल को 5-0 से और पंजाब ने चंडीगढ़ को 2-0 से हराया। नवोदय विद्यालय समिति ने त्रिपुरा को 1-0 से पछाड़ा। छत्तीसगढ़ ने तमिलनाडु को 4-2 से हराया, जबकि महाराष्ट्र ने जम्मू-कश्मीर को 7-0 से शिकस्त दी। अन्य मुकाबलों में उत्तर प्रदेश ने केवीएस को 7-0 से, ओडिशा ने राजस्थान को 7-0 से, सीआईएससीई ने पश्चिम बंगाल को 1-0 से, कर्नाटक ने आईपीएससी को 15-0 से, पुडुचेरी ने तेलंगाना को 3-0 से हराया। बालक वर्ग के परिणाम : ओडिशा ने जम्मू-कश्मीर को 13-0 से हरा कर बड़ी जीत दर्ज की। हरियाणा ने पश्चिम बंगाल को 3-1 से, उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 5-0 से, झारखंड ने चंडीगढ़ को 3-0 से, दिल्ली ने पुडुचेरी को 4-0 से तथा मणिपुर ने बिहार को 4-1 से हराया। विद्या भारती ने तेलंगाना को 7-0 से हराया, जबकि केरल ने आईपीएससी को 5-2 से पछाड़ा। अन्य मुकाबलों में पंजाब ने उत्तराखंड को 2-0 से, मध्य प्रदेश ने केवीएस को 4-2 से, कर्नाटक ने सीबीएसई वेलफेयर को 16-0 से, राजस्थान ने सीआईएससीई को 6-1 से तथा हिमाचल प्रदेश ने महाराष्ट्र को 4-1 से हराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *