JSSC… तकनीकी स्नातक के 492 पदों के लिए 15 फरवरी से होगी परीक्षा

रांची| झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा झारखंड तकनीकी विषयक योग्यता धारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 के तहत नियमित और बैकलॉग रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार फर्स्ट और सेकेंड पेपर की परीक्षा 15 से 21 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। वहीं थर्ड पेपर की परीक्षा 24 फरवरी से 2 मार्च तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा से जुड़ी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षार्थियों को 8 फरवरी से ई-मेल और एसएमएस के माध्यम से परीक्षा से संबंधित सूचना भेजी जाएगी। सभी परीक्षाएं रांची में डीबीटी (डिजिटल बेस्ड टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएंगी। किसी भी प्रकार के कदाचार या अनुचित साधन के प्रयोग में शामिल पाए जाने पर झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा अधिनियम, 2023 के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से कुल 492 पदों पर नियुक्ति की जानी है। जेएसएससी ने कहा है कि जिन अभ्यर्थियों ने एक से अधिक पदों के लिए आवेदन किया है, उनके लिए तृतीय पत्र की परीक्षा पद-विशिष्ट पाठ्यक्रम के अनुसार अलग-अलग पालियों में आयोजित की जाएगी। इससे परीक्षार्थियों को प्रत्येक पद के अनुरूप मूल्यांकन का अवसर मिलेगा। आयोग ने बताया कि परीक्षा प्रवेश पत्र अभ्यर्थी अपने पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि के माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। साथ ही अभ्यर्थियों को निर्देश दिया गया है कि वे प्रवेश पत्र की एक अतिरिक्त प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो परीक्षा केंद्र पर अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। रजिस्ट्रेशन-जन्म तिथि से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *