इंजीनियरिंग विभाग ने जीता अंतर विभागीय रेलवे क्रिकेट टूर्नामेंट

सिटी रिपोर्टर | बोकारो रेलवे सेरसा स्टेडियम में खेले गए अंतर-विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब इंजीनियरिंग विभाग ने अपने नाम किया। मंगलवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में इंजीनियरिंग विभाग ने सीएंडडब्ल्यू विभाग को रोमांचक मुकाबले में महज दो रन से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएंडडब्ल्यू की टीम 124 रन बनाई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंजीनियरिंग की टीम ने आखिरी ओवर तक चले संघर्ष में 126 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया और विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए इंजीनियरिंग के आलोक आनंद को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाने वाले सीएंडडब्ल्यू के अरुण कुमार महतो मैन ऑफ द सीरीज बने। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि बोकारो एआरएम विनीत कुमार ने विजेता व उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर एडीईई पी शर्मा, एडीएमई एके सिंह, डीएमई पीके सिंह, एएमएम अखिलेश आदि मौजूद रहे। एआरएम विनीत कुमार ने कहा कि खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए करीब दो करोड़ रुपये खर्च करने की योजना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *