प्रेमिका के लिए टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने उतारा

भास्कर इनसाइट बुधवार की शाम करीब 5.30 बजे मध्य प्रदेश के गुणा का रहने वाला युवक भोजराज चंदेल (26) बुधवार को हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 बसंती मोड़ स्थित एक मोबाइल टावर में चढ़ गया। वह टावर के एकदम टॉप पर चढ़कर आराम से बैठ गया और मोबाइल पर बातें कर रहा था। आसपास के लोगों ने अचानक से टावर के ऊपर उक्त युवक को देखा तो इसकी जानकारी हरला थाना पुलिस को दी। पुलिस पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद युवक खुद टावर से नीचे उतर गया। इस दौरान उससे पूछताछ की गई तो पता चला कि वह प्रेमिका के चक्कर में टावर पर चढ़ गया था। बताया कि वह सोशल मीडिया के जरिए संपर्क में आई अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था, लेकिन किसी कारणवश प्रेमिका ने मिलने से इंकार कर दिया। प्रेमिका पर दबाव बनाने के लिए वह टावर में चढ़ गया। फिलहाल युवक के टावर से उतरते ही पुलिस ने राहत की सांस ली। शहर के मोबाइल टावरों की सुरक्षा में गार्ड भी नहीं बोकारो के मोबाइल टावर की सुरक्षा की व्यवस्था नहीं है। इस कारण टावरों में चोरी जैसी घटनाएं भी हुईं। सुरक्षा के लिए अब गार्ड भी तैनात नहीं किए जाते हैं। इससे कोई भी टावर परिसर के अंदर घुस जाता है और चोरी कर चला जाता है। बता दें कि पहले मोबाइल टावरों की सुरक्षा के लिए गार्ड तैनात किए जाते थे, इससे अनाधिकार प्रवेश नहीं होता था। टावर पर चढ़ा युवक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *