शिविर में 36 यूनिट रक्त का हुआ संग्रह

धालभूमगढ़| बुधवार को कोकपाड़ा टोल प्लाजा में राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, सड़क सुरक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में कुड़मी संस्कृति विकास समिति झाड़खंड के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन कर 36 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। रक्त दान शिविर के दौरान रास्ते में मुसाफिर के तौर पर गुजरते हुए बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार जा रहे थे। कुड़मी संस्कृति विकास समिति के अध्यक्ष स्वप्न कुमार महतो को देखते हुए मंत्री रुक गए। एनएचएआई टोल से वेस्ट वैल कंपनी के मुकेश कुमार एवं रोड लिंक से रंजन कुमार एवं स्वप्न कुमार महतो ने मंत्री को गुलदस्ता भेंट किया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जो हेलमेट नहीं पहन कर रक्तदान करने पहुंचे, वैसे रक्तदाता को मंत्री जी अपने हाथ से हेलमेट पहनाया और बाइक सवारों को हमेशा हेलमेट पहनने की शपथ दिलवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *