सिटी रिपोर्टर | बोकारो यूनियन में कर्मचारी सदस्यों को दिग्भ्रमित कर यूनियन को तोड़ने की हर संभव कोशिश को नाकामयाब किया जाएगा, यूनियन का कोई पदाधिकारी अथवा सदस्य कितना ही कद्दावर क्यों नहीं हो, उनके द्वारा बरती जाने वाली अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्त बातें बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन के महामंत्री अभय कुमार दुबे ने कही। सेक्टर-3बी स्थित यूनियन के कार्यालय में यूनियन कार्यकारिणी की बैठक हुई। इस दौरान महामंत्री दुबे ने कहा कि मजदूर नेता स्व. चंद्रशेखर दुबे ने हर चुनौतियों का सामना कर यूनियन के वजूद को बरकरार रखा है। आज उनके निधन के उपरांत कुछ स्वार्थपरक स्वघोषित नेता यूनियन की लोकप्रियता को धूमिल करने की साजिश रच रहे हैं। वैसे स्वार्थपरक लोगों के लिए यूनियन में कोई स्थान नहीं है। बैठक की संपुष्टि करते हुए सर्वसम्मति से अनुशासनहीनता के आरोप में पूर्व संयुक्त महामंत्री दीनानाथ पांडेय को बर्खास्त किया गया। इस दौरान 6 सदस्यीय संचालन समिति बनाया गया। इसमें जगदीश पांडेय, गोपाल ठाकुर, राम कुमार मिश्रा, मंतोष कुमार पांडेय, रमेश कुमार राय व कुमार शानू शामिल हैं। अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष कमल दुबे व संचालन संयुक्त महामंत्री गोपाल ठाकुर ने किया। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. इंद्रदेव पासवान, उपाध्यक्ष अजय कुमार चौबे, मोहन दुबे, जगदीश पांडेय, सगीर अंसारी, आरके मिश्रा, मंतोष कुमार पांडेय, संतोष राय, रमेश कुमार राय, संजय ठाकुर, अमित कुमार, कुमार शानू, अजय कुमार, मनीष मिश्रा, उमेश मेहरा, बीरेंद्र कुमार, एसके लायक, सुनीत मल्लिक, रंजीत स्वायं, प्रवीण पांडेय, एके गुप्ता, अनिल प्रसाद, सतीश कुमार, निमाई ठाकुर, सुरेश कुमार, महेंद्र प्रसाद मेहता, उत्तम मंडल, अशोक कुमार आदि थे।


