भास्कर न्यूज | खेतको पेटरवार थाना क्षेत्र खेतको कर्बला समीप मुज्जमिल वेल्डिंग गैराज में बुधवार के संध्या एक बाइक को वेल्डिंग करते समय अचानक बाइक में आग लग गई। आग लगते ही बाइक धू-धू कर जलने लगा। आग लगने के बाद दुकान के समीप लोग इधर उधर भागने लगे शोर मचाने लगे। आग की लपटे इतनी तेज थी की समीप जनरल स्टोर व घर की तरफ आग जाने लगी। लोगों ने धूल मिट्टी व पानी के सहारे आग पर काबू पाया।


