बालोद| जिला पंचायत सभाकक्ष में बालोद जिले के अधिकारी-कर्मचारियों को राज्य कार्यालय द्वारा छत्तीसगढ़ शासन भंडार क्रय नियम, 2002 तथा जेम पोर्टल के माध्यम से सामग्रियों के क्रय संबंधी प्रक्रिया पर ऑनलाइन प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान भंडार क्रय नियमों की विस्तृत जानकारी देते हुए जेम पोर्टल से सामग्री क्रय की प्रक्रिया, नियमों का पालन, जेम पोर्टल के उपयोग में आने वाली समस्याओं व समाधान के बारे में भी कराया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, लेखा अधिकारी सहित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


