बोकारो | चास-बोकारो पतंजलि योग समिति की ओर से वार्षिक मिलन समारोह नगर उद्यान में आयोजित हुआ। समारोह में घर-घर योग को पहुंचाकर हर व्यक्ति को स्वस्थ रखने का लक्ष्य रखा गया। मुख्य अतिथि नीना नारायण ने सभी को योग करने आग्रह किया। समारोह में निगम चुनाव के बाद हर वार्ड में हेल्थ मेकिंग शिविर आयोजन करने का भी निर्णय हुआ। मौके पर जया, सुनीता, संध्या, वीणा, शोभा, बबीता, गीता, रजनी, सुधा, बिंदू, अर्चना कुमारी, मीनाक्षी, रेणु, कृष्णा, कल्पना, जुली, निभा आदि शामिल रही।


