बोकारो | वास्तु विहार प्रोजेक्ट-5 सतनपुर पहाड़ी के पास नवनिर्मित शिवालय में भगवान शिवलिंग की स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन किया जाएगा। शिवालय की खूबसूरती देखते बन रही है। जानकारी देते हुए कमेटी के सदस्य संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम 5 फरवरी को कलश यात्रा के साथ शुरू होगी। कलश यात्रा का शुभारंभ सुबह 11 बजे से सतनपुर स्थित वास्तु विहार प्रोजेक्ट-5 से शुरू होगी। 6 और 7 फरवरी को शिवलिंग की स्थापना के बाद प्राण प्रतिष्ठा व अखंड रामायण पाठ समेत कीर्तन कार्यक्रम होगा।


