विधायक श्वेता सिंह ने विभिन्न योजनाओं का किया शिलान्यास

बोकारो | बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बुधवार को विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें रानी पोखर में पथ निर्माण, वास्तेजी में शेड व चबूतरा निर्माण तथा पचोरा के जोरिया में स्नान घाट निर्माण, बंगाली टोला में शेड निर्माण, मोहनपुर मंडल टोला होते हुए रविदास टोला स्थित बरगद पेड़ तक पीसीसी सड़क निर्माण व कनारी पंचायत के शिकारीडीह में स्नान घाट व शेड निर्माण, कनारी स्थित दुर्गा मंदिर के पास पीसीसी पथ निर्माण व पेवर्स ब्लॉक कार्य किया जाएगा। विधायक ने कहा कि यह योजनाएं आम जनता से जुड़ी है। क्षेत्र के विकास व विस्तार के लिए प्रतिबद्ध हूं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *